Breaking News

शादी की सालगिरह के दिन पहुंची एसीबी की टीम, पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार| SBT News


नमस्ते, SBT News में आपका स्वागत है! राजस्थान में जल जीवन मिशन से जुड़े करीब 900 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री महेश जोशी को जयपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार एसीबी की एसआईटी टीम बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे जयपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित सैन कॉलोनी पहुंची, जहां से महेश जोशी को हिरासत में लिया गया। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे उन्हें मेडिकल जांच के लिए जयपुरिया अस्पताल ले जाया गया। दिलचस्प बात यह रही कि गिरफ्तारी वाले दिन ही महेश जोशी की शादी की सालगिरह भी थी। बताया जा रहा है कि उनका विभिन्न मंदिरों में दर्शन करने का कार्यक्रम था। सूत्रों के मुताबिक जोशी के अनुरोध पर एसीबी टीम ने उन्हें स्नान करने और शिव मंदिर में जल चढ़ाने की अनुमति भी दी। इस कार्रवाई के बाद राजस्थान की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और मामला चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है। 👉 ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए वीडियो को Like 👍 करें, Share 📲 करें और चैनल को Subscribe 🔔 जरूर करें। #MaheshJoshi #RajasthanNews #ACB #BreakingNews #CorruptionCase #JalJeevanMission #IndiaNews #PoliticalNews #JaipurNews #TrendingNews #LatestNews #SITInvestigation #Politics #NewsUpdate #viralnews हमारे साथ जुड़े रहें: Facebook : https://ift.tt/kljEF0t Instagram : https://ift.tt/dWoAx1G Contact for News & Ads: sbtnews.in@gmail.com 👉 अब ताज़ा और सबसे भरोसेमंद राजस्थान की बड़ी खबरें – सिर्फ SBT News पर! 🔔 चैनल सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन ऑन करें ताकि कोई खबर मिस न हो। #SBTNews #RajasthanNews #HindiNews #LatestNews #SandhyaBorderTimes #SriGanganagar

No comments