26 मई से शंघाई में चीनी पर्यटकों को लुभाएगा राजस्थान पर्यटन विभाग
राजस्थान पहली बार शंघाई में होने वाले आईटीबी चाइना में अपनी पर्यटन उत्पादों और अनुभवों को पेश करेगा। इसका उद्देश्य चीन के बड़े यात्रा बाजार में राजस्थान को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में पेश करना है।
राजस्थान में चीनी पर्यटकों की संख्या पिछले पांच वर्षों में खासा बढ़ी नहीं है। राजस्थान पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चीन वर्तमान में राज्य में विदेशी पर्यटकों के टॉप 20 स्रोत देशों में शामिल नहीं है। अधिकारी बताते हैं कि यह प्रदर्शनी चीन के टूर ऑपरेटरों और ट्रैवल एजेंटों के साथ साझेदारी बनाने का रणनीतिक अवसर प्रदान करती है।

No comments