Breaking News

आर्ट ऑफ लिविंग के 45 साल:10 मई को कार्यक्रम में मोदी शामिल होंगे, 182 देशों से लोग आएंगे


'आर्ट ऑफ लिविंगÓ 10 मई को स्थापना के 45 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इसके संस्थापक गुरुदेव श्रीश्री रवि शंकर 13 मई को 70वां जन्मदिवस मनाएंगे। इन दो आयोजनों के ऐतिहासिक संयोग पर बेंगलुरु में महाआयोजन होने जा रहा है। वैश्विक समागम में 182 से अधिक देशों के प्रतिभागी प्रत्यक्ष और ऑनलाइन माध्यम से सम्मिलित होंगे। 10 मई से शुरू हो रहे आयोजन 26 मई तक चलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके साक्षी बनेंगे। वे 10 मई को आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और शुभकामनाएं देंगे।

No comments