पुलिस थाने पर उपद्रवियों का हमला, एसएचओ घायल, 17 थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा
राजस्थान में अलवर जिले के गोविन्दगढ़ में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब बाइक जब्त करने से नाराज 100 से अधिक लोगों की भीड़ ने पुलिस थाने पर हमला कर दिया। उपद्रवियों ने जमकर पथराव किया। पुलिस वाहनों के शीशे तोड़ दिए। उपद्रवियों ने पथराव और लाठी-डंडों से हमला कर थाना अधिकारी धर्म सिंह को घायल कर दिया। वहीं, कई पुलिसकर्मियों को भी चोट आई है। इस घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
जानकारी के अनुसार अलवर जिले के गोविन्दगढ़ थाना क्षेत्र में रात करीब 12 बजे दो युवक बाइक पर स्टंट कर रहे थे और तेज आवाज में पटाखे फोड़कर इलाके में दहशत फैला रहे थे।

No comments