Breaking News

घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर की डकैती:8 बदमाशों ने 65 हजार कैश और जेवर लूटे


धौलपुर शहर की निहालगंज थाना क्षेत्र स्थित मायावती कॉलोनी में तड़के करीब 3 बजे एक घर में डकैती की वारदात हुई। आठ बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया और हथियारों के दम पर करीब 65 हजार रुपए नकद व लाखों के जेवर लूट लिए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
पीडि़त दीपक पुत्र लालसिंह ने बताया कि बदमाशों ने अवैध कट्टा तानकर उसे, उनकी पत्नी और मां को बंधक बना लिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई। बदमाशों ने घर से 50 हजार रुपए नकद, गुल्लक में रखे 15 हजार रुपए और सोने-चांदी के कीमती आभूषण लूट लिए।

No comments