Breaking News

रेवाड़ी स्थित सोलर कंपनी में आग का तांडव, 10 घंटे बाद भी काबू पाने की जद्दोजहद जारी


हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित यूटीएल सोलर कंपनी में रात लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। रात 11 बजे शुरू हुई आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आज गुरुवार सुबह होने तक भी आग की लपटें और काले धुएं का गुबार आसमान में साफ दिखाई देता रहा। दमकल विभाग की टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी हुई हैं लेकिन 10 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। 

No comments