Breaking News

महंगा हुआ सरस डेयरी का स्टैंडर्ड दूध


अलवर में दूध उपभोक्ताओं को अब ज्यादा रुपए चुकाने होंगे। सरस डेयरी ने स्टैंडर्ड दूध के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। यह नई कीमतें गुरुवार की शाम से लागू हो जाएंगी। वहीं एनसीआर क्षेत्र में ये बढ़े हुए दाम 8 मई से लागू किए जाएंगे।
नई दरों के अनुसार अब स्टैंडर्ड दूध के आधा लीटर पैक की कीमत 32 रुपए हो गई है। एक लीटर का पैक 64 रुपए में मिलेगा। वहीं 6 लीटर के पैक की कीमत अब 384 रुपए तय की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद रोजाना दूध खरीदने वाले उपभोक्ताओं के बजट पर असर पड़ेगा।

No comments