सोशल मीडिया से दोस्ती, 1550 किमी दूर हैदराबाद से पाली आई
पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में पिछले तीन दिनों से 27 साल की एक युवती गलियारों में रात गुजार रही थी। जेब में पैसे नहीं थे, इसलिए चाय और पानी के सहारे उसने तीन दिन काटे। अस्पताल में ड्यूटी कर रहे एक गार्ड की नजर उस पर पड़ी तो उसने पूछताछ की। इसके बाद युवती ने अपनी दर्दभरी कहानी सुनाई।
उसने बताया कि सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद वह हैदराबाद से करीब 1550 किलोमीटर दूर पाली आई थी, लेकिन शादी के एक महीने बाद ही युवक उसे छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments