Breaking News

चीथवाड़ी में खेत से 18 नोजल फव्वारें चोरी:किसान पहुंचा खेत तो उड़े होश


चौमूं उपखंड क्षेत्र के चीथवाड़ी गांव और आसपास के इलाकों में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। ताजा घटना में लाला बाबा की ढाणी निवासी किसान टीकम चंद जाट के खेत से 18 नोजल फव्वारे चोरी हो गए। किसान ने सामोद पुलिस थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
यह घटना देर रात को हुई, जब चोरों ने खेत में लगे फव्वारा पाइप से 18 नोजल तोड़ लिए। पीडि़त किसान टीकमचंद जाट को अगले दिन सुबह खेत पर काम करने आने पर चोरी का पता चला। उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

No comments