कैदी पर आया लेडी जेल अफसर का दिल:उम्रकैद की सजा पूरी होने के बाद हिंदू रीति-रिवाज से की शादी
मध्य प्रदेश की सतना सेंट्रल जेल की सहायक अधीक्षक फिरोजा खातून ने हत्या के मामले में सजा काट चुके अभिलाष नाम के युवक से हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। छतरपुर जिले के लवकुश नगर में हुए इस विवाह की पूरे इलाके में चर्चा है।
अभिलाष उम्रकैद की सजा काट चुका है और करीब 4 साल पहले जेल से रिहा हुआ था। बताया जा रहा है कि फिरोजा के मुस्लिम परिजन इस रिश्ते से नाराज थे। वे शादी में शामिल नहीं हुए। ऐसे में सतना विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष राजबहादुर मिश्रा ने सपत्नीक माता-पिता के रूप में कन्यादान कराया।

No comments