राजस्थान को इस बार भी नहीं मिला नर्सिंग का टॉप अवार्ड 'फ्लोरेंस नाइटिंगेलÓ
देश के सबसे बड़े नर्सिंग कैडर वाले राज्यों में शामिल राजस्थान को लगातार दूसरे साल भी देश के सर्वोच्च नर्सिंग सम्मान फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवॉर्ड से वंचित रहना पड़ा है। राष्ट्रीय स्तर पर दिए जाने वाले इस सम्मान में इस बार 7 नाम भेजे जाने के बावजूद एक भी नाम का चयन नहीं हुआ। आरोप हैं कि स्वास्थ्य विभाग ने तय पैरामीटर के अनुसार इस बार भी प्रस्ताव नहीं भेजे। इसके कारण प्रदेश की मेहनती और उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली नर्सों के नाम अंतिम सूची तक नहीं पहुंच पाए।

No comments