Breaking News

केदारनाथ में मौसम खराब, 2 हैलीकॉप्टरों की एमरजैंसी लैंडिंग


केदारनाथ क्षेत्र में अचानक मौसम खराब हो गया। यहां घना कोहरा छाने व धुंध के कारण 2 हैलीकॉप्टरों की एहतियातन अगस्त्यमुनि मैदान स्थित हैलीपैड पर एमरजैंसी लैंडिंग हुई। जानकारी के अनुसार हिमालयन हैली सेवा का एक हैलीकॉप्टर बद्रीनाथ से सेरसी की ओर जा रहा था, जबकि इंडो कॉप्टर कंपनी का दूसरा हैलीकॉप्टर सहस्रधारा से फाटा के लिए उड़ान पर था।
गुप्तकाशी एवं ऊखीमठ क्षेत्र में दृश्यता कम होने के चलते दोनों पायलटों ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यहां सुरक्षित लैंडिंग का निर्णय लिया। 

No comments