Breaking News

जयपुर के ताड़केश्वर मंदिर की महाप्रसादी के दौरान बवाल! बेरिकेड्स पर चढ़ गए भक्त


जयपुर के ताड़केश्वर महादेव मंदिर में आयोजित महाप्रसादी के दौरान उस समय धक्का-मुक्की का माहौल बन गया, जब बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु बेरिकेड्स पर चढ़कर मंदिर में प्रवेश करने लगे। भीड़ बढऩे के बाद पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा और कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं को रोकना पड़ा। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई।
ताड़केश्वर नवयुवक मंडल की ओर से चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में भगवान नृसिंह और वराह लीला महोत्सव के तहत महाप्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक सहस्वघट के साथ 150 किलो घी से भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। 

No comments