बिजली गुल से परेशान लोगों का पावर हाउस में हंगामा
उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में देर रात डेढ़ से 2 घंटे लाइट नहीं आने से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने सवीना पावर हाउस पहुंचकर एईएन और जेईएन को कॉल किया लेकिन उन्होंने कॉल अटेंड नहीं किया। इससे स्थानीय लोगों का गुस्सा और फूट पड़ा।
लोगों ने रात को जमकर नारेबाजी की और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामा बढ़ता देख सवीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश का प्रयास किया। जवाब नहीं मिलने पर परेशान लोगों ने पावर हाउस पहुंचकर करीब 1 घंटे तक जमकर हंगामा किया। बिजली विभाग के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया।

No comments