Breaking News

देर रात 2 दुकानों में लगी आग:जलते कचरे से भड़की


अजमेर के वैशालीनगर में देर रात 2 दुकानों में आग लग गई। जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली की मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची 2 दमकलों ने 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बाबा सोया चाप के संचालक देवेन्द्र मीणा ने बताया कि आग से हुए नुकसान का सही आंकलन सुबह ही हो सकेगा। वहीं इमरान फ्रेश वेजिटेबल एण्ड फूट मार्ट के संचालक इमरान ने बताया कि उनकी दुकान के पीछे बने केबिन में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

No comments