नर्सिंग ऑफिसर्स ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ
सीकर के एसके मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग ऑफिसर के 106 पद समाप्त करने के विरोध में आज इंटरनेशनल नर्सेज डे के मौके पर नर्सिंग ऑफिसर्स ने विरोध जताया।
नर्सिंग ऑफिसर रामनिवास ने बताया कि राजमेश के अधीन आने वाले 7 मेडिकल कॉलेज के करीब 1000 से ज्यादा नर्सिंग ऑफिसर्स के पदों को समाप्त किया गया है, इसमें सीकर की एसके मेडिकल कॉलेज के भी 106 पद शामिल है। इसके विरोध में आज बालाजी मंदिर में सरकार और अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया गया है।

No comments