करणी मार्ग जीएसएस में लगी आग
श्रीगंगानगर में करणी मार्ग स्थित जीएसएस प्रांगण स्थित लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के नीचे सूखी घास में मंगलवार दोपहर को अचानक आग लग गई।
भगत सिंह चौक जीएसएस के जेईएन आशीष मूंदड़ा ने अग्निशमन सेवा विभाग में आग लगने की सूचना दी। इसके तुरंत बाद अग्निशमन की गाड़ी रवाना हुई और कुछ देर में मौके पर पहुंची और आग बुझाई। समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो वहां लगे कई विद्युत ट्रांसफार्मर जल सकते थे। आग बुझाने वालों मेंफायरमैन दीपक राणा, सीताराम, निक्कू चौहान व चालक गुरजीत सिंह शामिल थे।

No comments