Breaking News

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाएं : कलक्टर


श्रीगंगानगर में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर डॉ अमित यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात सुरक्षा को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हाईवे सुरक्षा पर विशेष जोर : जिला कलक्टर डॉ अमित यादव ने निर्देश दिए कि हाईवे पर वाहनों की नियमित जांच की जाए। सड़क किनारे लगे खतरनाक पेड़ों को हटाया जाए। सूरतगढ़ मार्ग स्थित महियांवाली हाईवे पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं।
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाए।

No comments