Breaking News

खाटूश्यामजी में गेस्ट हाउस विवाद, 3 आरोपी हिरासत में


सीकर जिले के खाटूश्यामजी तीर्थ के दांतारामगढ़ रोड स्थित 'श्रीकृष्णम गेस्ट हाउसÓ में शुक्रवार तड़के हुई मारपीट और तोडफ़ोड़ की घटना में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:23 बजे आपसी रंजिश, विशेषकर कर्मचारियों के दल-बदल को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान कुछ गेस्ट हाउस संचालकों द्वारा अवैध रूप से परिसर में प्रवेश कर तोडफ़ोड़ और मारपीट की गई। 
कानून-व्यवस्था की अवहेलना और पुलिस-प्रशासन को धमकी देने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका प्रशासन ने हमलावर पक्ष के गेस्ट हाउसों के खिलाफ  सीजर (सीलिंग) की कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments