Breaking News

राजस्थान में नई भवन संहिता शीघ्र, नियम माना तो मिलेगी 10 फीसदी अतिरिक्त निर्माण की छूट


राजस्थान में ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नई भवन संहिता लागू होगी। राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम ने राजस्थान ऊर्जा संरक्षण एवं सस्टेनेबल भवन संहिता का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। यह व्यावसायिक भवनों में ऊर्जा दक्षता के न्यूनतम मानक तय करेगी। ड्राफ्ट में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग और बेहतर निर्माण मानकों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। इसका उद्देश्य है कि नए भवन कम ऊर्जा खपत करें और पर्यावरण पर दबाव कम पड़े।
खास यह है कि नियमों की पालना करने पर बिल्डिंग में 5 से 10 प्रतिशत ज्यादा निर्माण, बिल्डिंग पार्किंग का 20 प्रतिशत हिस्सा ईवी चार्जिंग के लिए अनिवार्य करने सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रावधान प्रस्तावित किए गए हैं। इस मसौदे पर भवन विशेषज्ञों, डवलपर्स और आमजन से 31 मई तक सुझाव मांगे हैं।

No comments