Breaking News

आप छोड़ बीजेपी जॉइन करने वाले सांसद पर एफआईआर, गैर जमानती धाराएं लगाईं


आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पंजाब से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ  पंजाब में दो एफआईआर दर्ज हुईं है। यह केस भ्रष्टाचार और शोषण से जुड़े हुए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज हुआ है। संदीप पाठक केस दर्ज होने की खबर बाहर आने से पहले दिल्ली स्थित अपने घर से निकल गए। 
जब मीडिया उनसे बात करने पहुंची तो वह तेजी से गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस दिल्ली स्थित उनके घर पहुंच गई है और कभी भी उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। हालांकि पंजाब पुलिस या सरकारी प्रवक्ता की तरफ  से इसको लेकर अभी कोई रिएक्शन नहीं आया है।

No comments