Breaking News

जयपुर में एसबीआई बैंक मैनेजर-असिस्टेंट बैंक मैनेजर अरेस्ट, 37 लोगों को बांट दिए 4.20 करोड़


जयपुर पुलिस ने गबन मामले में बैंक मैनेजर-असिस्टेंट बैंक मैनेजर को शुक्रवार रात अरेस्ट किया है। एसबीआई बैंक से फेक डॉक्यूमेंट के आधार पर फेक गवर्नमेंट एम्प्लाई बना लोन पास कर 4.20 करोड़ रुपए 37 लोगों को बांट गबन किए। मोतीडूंगरी थाना पुलिस फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
डीसीपी (ईस्ट) रंजीता शर्मा ने बताया- गबन मामले में फरार बैंक मैनेजर बाबूलाल मीना और असिस्टेंट बैंक मैनेजर आकाश बिलोनिया को अरेस्ट किया गया है। जांच में दोनों आरोपियों के खिलाफ  सबूत मिलने पर 5 हजार रुपए का इनाम रखा गया था।

No comments