कैलादेवी के भक्तों को मिलेगी बड़ी राहत, करौली-कैलादेवी तक बनेगी नई सड़क
करौली में प्रसिद्ध कैलादेवी आस्थाधाम की राह को अब सुगम करने की कवायद की जा रही है। आने वाले समय में करौली से कैलादेवी तक न केवल चमचमाती सड़क नजर आएगी, बल्कि सड़क की चौड़ाई 7 से बढ़ाकर 10 मीटर करने से वाहन फरटि से दौड़ते दिखेंगे। नई सड़क निर्माण होने के बाद जहां कैलामाता के लाखों भक्तों को राहत मिलेगी, वहीं क्षेत्र का आवागमन सुगम हो सकेगा।
सड़क के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग सपोटरा की ओर से करीब 20 करोड़ रुपए के प्रस्ताव बनाकर उच्च स्तर पर भिजवा दिए गए है।

No comments