Breaking News

आकाशीय बिजली गिरने से एफएम रेडियो स्टेशन को नुकसान:प्रसारण ठप


झुझुंनू जिले में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली ने शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित 90.0 एफएम रेडियो स्टेशन को अपना निशाना बनाया। इस हादसे में रेडियो स्टेशन के लाखों रुपये के उपकरण जलकर खाक हो गए हैं, जिससे स्टेशन से होने वाला प्रसारण पूरी तरह बंद हो गया है।
रेडियो डायरेक्टर राजन चौधरी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बिजली गिरने का झटका इतना तेज था कि स्टेशन के सुरक्षा कवच को भेदते हुए करंट ने तकनीकी उपकरणों को भारी नुकसान पहुँचाया।

No comments