Breaking News

पानी मांगने के बहाने घर में घुसे बदमाश, ग्राइंडर मशीन से वृद्धा के पैरों से चांदी के कड़े काटे


दौसा जिले के बसवा थाना क्षेत्र के गुढ़ाकटला कस्बे में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। नारायणी माता सड़क मार्ग पर घर के बाहर चारपाई पर सो रही वृद्ध महिला के पैरों से बदमाश ग्राइंडर मशीन से चांदी के कड़े काटकर फरार हो गए। 
एक बदमाश ने महिला से पानी पिलाने के लिए कहा। जैसे ही वृद्धा पानी देने के लिए उठीं, बदमाशों ने उनका मुंह दबाकर जबरन घर के अंदर ले गए। इसके बाद आरोपियों ने अपने साथ लाई इलेक्ट्रिक ग्राइंडर मशीन से महिला के बाएं पैर में पहना करीब 500 ग्राम वजनी चांदी का कड़ा काट लिया। 

No comments