'कमाई 11 करोड़ तो खर्च 60 करोड़ कैसे', राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर बीजेपी ने उठाए सवाल
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। भाजपा सांसद संबित पात्रा आंकड़ों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि साल 2004 से 2026 के बीच राहुल गांधी ने 54 व्यक्तिगत (निजी) विदेश यात्राएं की हैं। उन्होंने दावा किया कि इन यात्राओं पर लगभग 60 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जिसमें कोई भी आधिकारिक सरकारी या संसदीय दौरा शामिल नहीं है।
वर्ष 2013-14 से 2022-23 तक फॉर्म 26 के हलफनामों में उनके द्वारा घोषित आय के विवरण के आधार पर, 10 वर्षों में उनकी कुल घोषित आय 11 करोड़ रुपये थी।

No comments