Breaking News

पेट्रोल पम्प पर डीजल लेने पहुंचे दो भाइयों से मारपीट


हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के गांव मैनावाली में स्थित पेट्रोल पम्प पर डीजल लेने आये दो भाईयों पर दो जनों ने हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 
पुलिस के अनुसार चक 12 आरपी लखूवाली हैड निवासी हबीब अली पुत्र फतेह मोहम्मद ने रिपोर्ट दी मैं मेरे भाई मकसूद अली के साथ बाइक पर कैनी लेकर यादव पेट्रोल पम्प पर डीजल लेने आया था। इसी दौरान मेरी बाइक के बराबर में एक बाइक आकर रूकी। मैंने बाइक सवार युवक को बाइक को थोड़ी पीछे करने का बोला, तो बाइक सवार दोनों युवकों ने मेरे व मेरे साथ के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट से मैं व मेरा भाई घायल हो गये।

No comments