किसानों-व्यापारियों का धरना फिर शुरू
रावलामंडी में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए बारदाना नहीं मिलने से नाराज किसानों और व्यापारियों ने धानमंडी में तालाबंदी कर तहसील कार्यालय के आगे धरना शुरू कर दिया है। किसानों का आरोप है कि सरकार और प्रशासन किसानों व व्यापारियों को केवल आश्वासन देकर समय निकाल रहे हैं। उनका कहना है कि रावलामंडी के लिए सरकार ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए 2.72 लाख बैग स्वीकृत किए हैं, लेकिन अब तक पर्याप्त बारदाना उपलब्ध नहीं कराया गया। बारदाना की मांग को लेकर बुधवार को भी किसानों और व्यापारियों ने संयुक्त रूप से तहसील परिसर में धरना दिया था। उस समय एसडीएम दीपक चंदन ने गुरुवार शाम तक समाधान होने का भरोसा दिलाया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने पर किसानों ने आज फिर धरना शुरू कर दिया।

No comments