पुलिस योगा, जुम्बा व साइकलिंग करेगी
फिट इंडिया मिशन के तहत जिला पुलिस 24 मई को योगा, जुम्बा रोप, स्किपिंग व साइकलिंग करेगी। इन कार्यक्रमों में आम आदमी की भी भागीदारी रहेगी। इस कार्यक्रम को संडे ऑन साइकिल नाम दिया गया है।
श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन में 24 मई को सुबह 6 बजे से 6.40 तक योगा, इसके तुरंत बाद 7.10 तक जुम्बा रोप स्किपिंग व इसके बाद सुबह 7.15 बजे से साइकिल यात्रा शुरू होगी। यह साइकिल यात्रा पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर आजाद सिनेमा, सर्किट हाउस होते हुए गंगासिंह चौक, भगत सिंह चौक, बीरबल चौक, सुखाडिय़ा सर्किल, शिव चौक, चहल चौक होते हुए मीरा चौक पर समाप्त होगी।

No comments