Breaking News

डीईसी मीटिंग में गूंजा बिजली संकट


श्रीगंगानगर जिला स्तरीय डीईसी मीटिंग शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिलेभर में बढ़ रही अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। जिला कलक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को आमजन को निर्बाध बिजली सप्लाई देने और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में दिन-रात हो रही अघोषित बिजली कटौती पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और लू में लोग परेशान हैं, बिना सूचना घंटों बिजली कटौती की जा रही है, पुरानी आबादी सहित कई क्षेत्रों में लोग विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।

No comments