जमीन बेचने का झांसा देकर 23 लाख ठगे
हनुमानगढ़ के टिब्बी पुलिस थाना क्षेत्र के चक 1 आरके में स्थित कृषि भूमि को बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 23 लाख रुपए की ठगी करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव ठाकरवाला निवासी 64 वर्षीय लालचंद जाट ने रिपोर्ट दी कि कुलदीप जाट निवासी वार्ड नम्बर 26 सूर्यनगर हनुमानगढ़ ने चक 1 आरके टिब्बी में स्थित अपनी कृषि भूमि बेचने का सौदा दस लाख रुपए प्रति बीघा के साहिब से कर लिया। कुलदीप ने मेरे साथ पांच बीघा भूमि बेचने का सौदा करते वक्त 18 लाख रुपए साई पेटे लेने तय किया।

No comments