पल्लू थाना क्षेत्र में खेत से कृषि उपकरण चोरी
हनुमानगढ़ के पल्लू पुलिस थाना क्षेत्र के गांव कल्लासर में स्थित खेत से कृषि उपकरण चोरी हो गये। पुलिस ने बुजुर्ग किसान की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 60 वर्षीय दयाल सिंह पुत्र जगमाल सिंह ने रिपोर्ट दी कि विगत 29 अपे्रल की रात को अज्ञात व्यक्ति मेरे खेत से एक इंजन, 55 फुव्वारे, बैटरी, एक चारपाई, 20 दांती, कस्सी, फावड़ा चोरी करके ले गये। अज्ञात चोर पिकअप जीप में मेरा सामान चोरी करके ले गये। मुकदमे की जांच हवलदार मलकेश मीणा को सौंपी गई है।

No comments