Breaking News

दिल्ली में ट्रकों की चक्का जाम हड़ताल: अलवर से मार्बल पाउडर की सप्लाई रुकी


दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को काबू करने के लिए सरकार ने जो कड़े कदम उठाए हैं, अब उनका विरोध शुरू हो गया है। दिल्ली में ट्रकों की बड़ी हड़ताल शुरू हो गई है, जिससे दिल्ली से सटे राजस्थान के अलवर जिले की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है।
इस हड़ताल का सबसे पहला झटका व्यापार को लगा है। अलवर से भारी मात्रा में दिल्ली जाने वाला मार्बल पाउडर वहीं अटक गया है। दूसरी तरफ, दिल्ली से अलवर आने वाले किराने के सामान की सप्लाई भी ठप हो गई है।

No comments