आग लगने से चार भैंस समेत बाइक और घर का सामान जला, गांव वालों ने टैंकर मंगवाए
जालोर जिले के लाल भाखरी गांव में 11 केवी का तार टूटने से घर के पास बने बाड़े में भीषण आग लग गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन, इसके बाद भी दो घंटे तक फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। इस पर गांव वालों ने टैंकर मंगवा आग पर काबू पाया।
इस हादसे में बाड़े में 4 भैंसों की जलकर मौत हो गई। वहीं बाइक समेत घर का दूसरा सामान भी जलकर खाक हो गया।

No comments