Breaking News

अधिकारी बदलते रोका आदेश, डेढ़ करोड़ का डिवाइडर टेंडर निरस्त


डूंगरपुर के नगर पालिका सागवाड़ा में अधिकारी बदलते ही डेढ़ करोड़ रुपए के एक बड़े खर्चे पर रोक लग गई है। शहर के बीचों-बीच गुजर रहे डूंगरपुर-बांसवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहले से बने डिवाइडर को हटाकर नया डिवाइडर बनाने का टेंडर निरस्त कर दिया गया है। खास बात यह है कि जिस मार्ग पर यह निर्माण प्रस्तावित था, वहां पहले से डिवाइडर बना हुआ है और उसमें बड़ी संख्या में पौधे भी लगे हैं। सूत्रों के अनुसार यह टेंडर तत्कालीन अधिशासी अधिकारी के कार्यकाल में जारी किया गया था।

No comments