पिज्जा आने में देरी हुई तो बेकाबू हुआ पुलिस कांस्टेबल, रेस्टोरेंट में मचा दिया कोहराम
कोचिंग सिटी कोटा में राजस्थान पुलिस के एक कांस्टेबल ने शराब के नशे में होकर फास्ट फूड सेंटर पर कोहराम मचा दिया. पिज्जा ऑर्डर करने के बाद उसमें थोड़ी सी देरी हो जाने से कांस्टेबल बेकाबू हो गया और फास्ट फूड सेंटर के मालिक तथा उसके भांजे समेत राहगीरों को पीट डाला. रेस्टोरेंट में जमकर तोडफ़ोड़ कर डाली. हालांकि बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. बाद में आलाधिकारियों के पास इसकी सूचना पहुंची तो उसे सस्पेंड कर दिया गया है. कांस्टेबल की ओर से गए इस हंगामे का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.

No comments