राजसमंद में 23,000 किलो नकली सौंफ जब्त
राजसमंद जिले में राजनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र में मिलावटी सौंफ बनाने के बड़े अवैध कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 493 कट्टे मिलावटी सौंफ जब्त की है। आरोपी फैक्टरी में भूसे, सोप स्टोन पाउडर और गुड़ से बने पदार्थ से मिलावटी सौंफ तैयार कर दूसरे शहरों में भेज रहे थे। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
राजनगर थाना पुलिस के अनुसार डीएसबी शाखा राजसमंद को सूचना मिली थी कि पीपरड़ा भट्टा के पास एक खेत में फैक्टरी संचालित कर बड़े पैमाने पर नकली और मिलावटी सौंफ तैयार की जा रही है।

No comments