एआई और डीपफेक के नए जाल से सावधान, एडवाइजरी जारी
राजस्थान साइबर क्राइम शाखा ने आमजन को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने की एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार साइबर अपराधी अब आधुनिक एआई तकनीकों और डीपफेक टूल्स का उपयोग कर आधार बायोमेट्रिक सुरक्षा प्रणालियों को बायपास करने की कोशिश कर रहे हैं।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि अपराधी,, सहित अन्य एआई तकनीकों का दुरुपयोग कर लोगों की डिजिटल पहचान की नकली प्रतिकृतियां तैयार कर सकते हैं। डीपफेक वीडियो, फेस ऑथेंटिकेशन और मोबाइल नंबर अपडेट जैसी तकनीकों के जरिए आर्थिक एवं डिजिटल ठगी को अंजाम दिया जा सकता है।

No comments