एचपीसीएल का बड़ा दावा, राजस्थान में पेट्रोल-डीजल का कोई संकट नहीं
राजस्थान के अन्य जिलों की तरह जयपुर शहर में भी पेट्रोल-डीजल की सप्लाई का संकट गहराने लगा है। जयपुर में पेट्रोल-डीजल की राशनिंग शुरू हो गई है। इस तरह की अफवाहें और असत्यापित संदेश से आम जनता के बीच पेट्रोल-डीजल के समाप्त होने का भय हो गया है। इस पर देश की दिग्गज ऑयल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने आधिकारिक बयान जारी कर साफ तस्वीर पेश की है। एचपीसीएल ने साफ किया है कि राजस्थान में ईंधन का कोई संकट नहीं है, बल्कि सप्लाई पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है।

No comments