Breaking News

हिमाचल के कई इलाकों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी हुई


हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. प्रदेश के मनाली, लाहौल स्पीति, कुल्लू, चंबा, डलहौजी में शुक्रवार को बारिश हुई है. शिमला में मौसम बदल गया है और बारिश हो रही है. प्रदेश में बारिश से छह डिग्री तक पारा गिरने के आसार हैं.
जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की सुबह हिमाचल में बारिश लेकर आई. बीते एक सप्ताह से प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही थी और ऐसे में अब लोगों को गर्मी से राहत मिली है. घाटी के निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश का दौर जारी है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी दर्ज की जा रही है. 

No comments