Breaking News

सोने-चांदी की कीमतों में उछाल


आज सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने-चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। आज चांदी की कीमत में 4851 रुपए की तेजी आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,71,846 रुपए पर कारोबार कर रही है। वहीं सोने का भाव 671 रुपए के उछाल के साथ 1,59,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में बढ़त देखी जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 4,562.40 डॉलर प्रति औंस रह गया। वहीं, चांदी 2.73 फीसदी की तेजी के साथ 78.28 डॉलर प्रति औंस पर है। 

No comments