पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के टीकाराम जूली, पीएम को बताया 'महंगाई मैन'
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया के जरिए भाजपा और केंद्र सरकार को घेरते हुए जूली ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम लोगों की समस्याओं से ध्यान हटाकर सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी में व्यस्त है।
टीकाराम जूली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महंगाई मैन बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार केवल पूंजीपतियों के हितों की चिंता कर रही है, जबकि आम जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है।

No comments