Breaking News

जयपुर में वीआईपी मूवमेंट के चलते बदली ट्रैफिक व्यवस्था


जयपुर में सोमवार को प्रस्तावित वीआईपी मूवमेंट के चलते पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक एयरपोर्ट से आमेर तक जाने वाले कई प्रमुख मार्गों पर जरूरत पडऩे पर ट्रैफिक रोका जाएगा और गाडिय़ों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा।
एयरपोर्ट से आमेर तक प्रस्तावित वीआईपी रूट पर सभी प्रकार की गाडिय़ों की पार्किंग पर रोक रहेगी। पुलिस ने कहा है कि सड़क किनारे गाड़ी खड़ी मिलने पर कार्रवाई की जा सकती है।

No comments