राजस्थान में जल चोरी पर बड़ा एक्शन, 1140 अवैध कनेक्शन हटाए, 86.58 लाख रुपए की पेनल्टी
राजस्थान सरकार गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार सख्त कदम उठा रही है। राज्यभर में गठित 519 विशेष टीमों ने गांव-गांव पहुंचकर पेयजल स्रोतों, पाइपलाइन नेटवर्क और जलापूर्ति व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। विभाग ने स्पष्ट किया कि यह विशेष अभियान आगामी 30 जून तक प्रत्येक शनिवार को पूरे प्रदेश में जारी रहेगा।
अभियान के दौरान कई ऐसे अवैध कनेक्शन सामने आए जिनके माध्यम से होटल, खेतों और अन्य निजी कार्यों में पेयजल का गलत उपयोग किया जा रहा था। विभाग ने इन मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए करीब 86.58 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई है।

No comments