Breaking News

अजमेर में जैन समाज ने निकाला मौन जूलूस


रीवा में सड़क दुर्घटना में दो जैन साध्वियों की मौत के विरोध में सोमवार को अजमेर में जैन समाज ने मौन जुलूस निकाला। इस दौरान जैन साधु-साध्वियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई।
लोगों ने आए दिन होने वाले इन सड़क हादसे पर चिंता जताई। इसके बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर घटना की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की।
सकल जैन समाज का मौन जुलूस डाक बंगले से शुरू हुआ, जो कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। हाथों में बैनर-पोस्टर और काली पट्टी बांधकर घटना के विरोध में प्रदर्शन किया।

No comments