बारदाने की कमी पर किसानों ने सड़क पर लगाई गेहूं की ढेरियां
श्रीगंगानगर में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के दौरान बारदाना नहीं मिलने से नाराज किसानों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों ने कलक्ट्रेट रोड पर गेहूं की ढेरियां लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया।
गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर पहुंचे किसानों को पुलिस ने जेल चौराहे के पास रोक लिया, जिसके बाद किसानों ने सड़क पर ही गेहूं उतार दिया और धरना शुरू कर दिया।
किसानों ने आरोप लगाया कि मंडियों में बारदाना उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा। किसानों को परेशान किया जा रहा है। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही।

No comments