Breaking News

सीबीएसई12वीं के छात्र अब घर बैठे देखें अपनी उत्तर पुस्तिका, ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद छात्रों को बड़ी राहत दी है। अब छात्र घर बैठे अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन प्रति देख सकेंगे। इसके साथ ही अंक सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया भी ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी। बोर्ड ने इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
बोर्ड के अनुसार इस बार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ऑन स्क्रीन मार्किंग प्रणाली से किया गया है। इससे जांच प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने का दावा किया गया है। यदि किसी छात्र को अपने प्राप्त अंकों पर संदेह है तो वह पहले अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन प्रति प्राप्त कर सकेगा।

No comments