Breaking News

राजस्थान के श्रद्धालुओं का रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर हंगामा, एआरटीओ के वाहन सीज करने पर भड़के


राजस्थान के श्रद्धालुओं ने रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर हंगामा कर दिया। एआरटीओ की ओर से दो बसों को सीज करने के बाद श्रद्धालु भड़क उठे। एआरटीओ ने चेकिंग में बस को रोक लिया। चालक से कागजात तलब किए तो जरूरी कागजात मौके पर नहीं मिले। इसके बाद टीम ने बसों को सीज कर दिया, यह देख राजस्थान के श्रद्धालु भड़क उठे और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। 
काफी शोर शराबे के बीच रोडवेज में भी अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। इसके बाद टीम ने यात्रियों को कायदे कानून का हवाला देकर शांत किया और उन्हें रोडवेज की बस में सवार कर गंतव्य की ओर भेजो। 

No comments