Breaking News

सोने की ऊंची कीमतों के बावजूद आयात में जबरदस्त उछाल


सोने की ऊंची कीमतों के बावजूद अप्रैल में भारत का सोने का आयात 81.69 प्रतिशत बढ़कर 5.62 अरब डॉलर पहुंच गया, जबकि चांदी का आयात भी 157.16 प्रतिशत बढ़कर 41.1 करोड़ डॉलर हो गया। हालांकि सरकार द्वारा 13 मई से सोने और चांदी पर आयात शुल्क 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किए जाने के बाद आने वाले महीनों में इनके आयात में कमी आने की संभावना जताई जा रही है।
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में सोने का आयात मूल्य के लिहाज से 24 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 71.98 अरब डॉलर रहा, जबकि मात्रा के आधार पर यह 4.76 प्रतिशत घटकर 721.03 टन रह गया। 

No comments