नीट पुनर्परीक्षा की डेट 21 जून से बदलने की राजस्थान में उठी मांग
राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने 21 जून को प्रस्तावित नीट पुनर्परीक्षा की तिथि पर पुनर्विचार करने की मांग की है। संघ ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस होने के कारण स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में उसी दिन परीक्षा होने से व्यवस्थाएं बुरी तरह से प्रभावित होंगी।

No comments